*शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 31 वे दिन भी अनवरत जारी* *जिला समाप्त करने के विरोध में क्रमिक अनशन धरने साहू तेली समाज के सदस्य बैठे* ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

Published On:

Date:

 

मोनू नामदेव।प्रधान संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान

*शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 31 वे दिन भी अनवरत जारी*

*जिला समाप्त करने के विरोध में क्रमिक अनशन धरने साहू तेली समाज के सदस्य बैठे*

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष के द्वारा उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर क्रमिक अनशन धरने पर साहू तेली समाज शाहपुरा के सदस्य अध्यक्ष राजू बनवाल , प्रांतीय महामंत्री सुगन बोहरा संरक्षक आत्माराम तेली , भाजपा नेता रामेश्वर बोहरा , प्रोपर्टी व्यवसायी व पूर्व पार्षद राजेन्द्र बोहरा , रामधन तेली जगदीश तेली छोटू बनवाल गणेश भेरूलाल नाथू बनवाल रामप्रसाद गोकुल तेली मिश्रीलाल नंदलाल तेली भैरूलाल ,लालाराम जूनीवाल रामधन रेगा ,अशोक बोहरा शांतिपूर्ण तरीके से उदयभान गेट से रैली निकालते सदर बाजार त्रिमूर्ति चौराहे होकर नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर पहुंचे और उपखंड अधिकारी शाहपुरा को राज्यपाल के नाम शाहपुरा को यथावत जिला बनाए रखना की मांग का ज्ञापन दिया। साहू तेली समाज के सभी समाजजन सैकड़ो की संख्या में क्रमिक अनशन धरने पर बैठे जिनका संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, संयोजक राम प्रसाद जाट ,महासचिव कमलेश मुंडेतिया अनिल शर्मा नमन ओझा मोहम्मद शरीफ चावंड सिंह शक्तावत आशीष पालीवाल संघर्ष समिति सदस्य रामेश्वर सोलंकी सत्यनारायण पाठक पीसीसी सदस्य संदीपजीनगर रवि शंकर उपाध्याय हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा कवि दिनेश बंटी ने माला पहनकर स्वागत किया । शाहू तेली समाज के अध्यक्ष राजू बनवाल मुख्य वक्ता आत्माराम तेली सुगन बोहरा रामेश्वर बोहरा अशोक बोहरा राजेंद्र बोहरा सहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक रामप्रसाद जाट अधिवक्ता अनिल शर्मा नमन ओझा मोहम्मद शरीफ सहित कई वक्ताओं ने शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग की और शाहपुरा जिले को समाप्त करने का विरोध किया।संघर्ष समिति के महासचिव एवं अभिभाषक संस्था के सह सचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि सामाजिक संगठनों का लगातार संघर्ष समिति को समर्थन मिल रहा है। मुस्लिम समाज के सोशल एजुकेशन वेलफेयर अवेयरनेस ट्रस्ट शाहपुरा के अध्यक्ष इमरान मोहम्मद एवं सचिव मोहम्मद मतीन के नेतृत्व में कई सदस्यों ने लिखित समर्थन पत्र जिला बचाओ संघर्ष समिति को देखकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 2 फरवरी को निजी शिक्षण संस्थान के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास के नेतृत्व में निजी शिक्षण संस्थान शाहपुरा के सदस्य क्रमिक अनशन धरने पर बैठेंगे।

Leave a Comment