भीलवाड़ा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बूथ प्रबंधन और हर मतदाता तक पहुंच बनाने पर जोर
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला भीलवाड़ा की ओर से आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, पोलिंग बूथ प्रबंधन तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के स्वागत उद्बोधन एवं प्रस्तावना भाषण से हुई। उन्होंने जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों की जानकारी दी।

हर वर्ग तक पहुंचे कार्यकर्ता, जनता के बीच रखें विकास कार्य : हरीश द्विवेदी
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि चुनाव में सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग और हर तबके तक अपनी पहुंच बनानी होगी। उन्होंने जमीनी स्तर पर जनसंवाद बढ़ाने तथा आमजन के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। चौपालों, चौराहों और वार्ड स्तर पर संवाद के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जाए। विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब सकारात्मक तरीके से विकास कार्यों और संगठन की मजबूती के माध्यम से देने का आह्वान किया।

जॉइनिंग, बूथ और वोटर लिस्ट प्रबंधन पर विशेष जोर
हरीश द्विवेदी ने आगामी दिनों की कार्ययोजना बताते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर अन्य दलों से भाजपा में आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर प्रभावी समन्वय बनाया जाए।
उन्होंने बूथ एवं वोटर लिस्ट प्रबंधन को चुनाव की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सम्मेलन, वार्ड बैठकें और मतदाता संपर्क अभियान को गति देने की बात कही। मतदान के दिन प्रत्येक मतदाता को बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पहले से मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव तक बचे समय में प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाए तथा लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करे।
वरिष्ठ पदाधिकारी और विधायक रहे मौजूद
बैठक में अजमेर संभाग सह प्रभारी विष्णु चेतानी, चुनाव संभाग सह प्रभारी लालचंद कटारिया, जिला संगठन प्रभारी संजय जैन ताऊ, सह प्रभारी मिठू लाल जाट, आसींद विधायक जबर सिंह सांखला, मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा, मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया एवं शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, डॉ. बालूराम चौधरी, बद्री प्रसाद गुरुजी, पूर्व नगर निगम महापौर राकेश पाठक राजेंद्र बोहरा जिला मंत्री, कल्पेश चौधरी, पंकज सुगंधी, रोशन मेघवंशी, मोनू सुरेश छीपा जिला मीडिया सहसंयोजक
सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SEO Tags: BJP Bhilwara, Harish Dwivedi, Prashant Mewara, Rajasthan Nikay Chunav, Bhilwara News, BJP Organisational Meeting, Shahpura News, Rajasthan BJP

