
साध्वी राजमती म सा, नेशनल हाईवे स्थित केसरिया तीर्थ धाम पधारे।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आचार्य श्री शिव मुनि जी की आज्ञा अनुवर्ती प्रमुख साध्वी राजमती म सा, साध्वी साध्वीराज् रिद्धि, साध्वी राजलक्षी, साध्वी राज कीर्ति म सा ने शनिवार को गुलाबपुरा स्थानक से विहार कर राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित केसरिया तीर्थ धाम पधारे । इस दौरान श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष रतनलाल चौरड्या, मंत्री लक्ष्मी लाल धमानी, संरक्षक वीरेंद्र सिंह संचेती, कोषाध्यक्ष शांतिलाल डांगी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप रांका, निहालचंद संचेती, राजेंद्र कुमार चोरडिया, पारसमल लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, महावीर प्रसाद , सुनील लोढ़ा, निखिल कुमार चोरडिया, अंजू रांका, लूफा चोरडिया, आशा चोरडिया सहित समाजसेवी श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।