हुरडा पीएम श्री विधालय में केरियर मेला का आयोजन।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पीईईओ विद्यालय – पी एम श्री रा.उ.मा.वि.-हुरड़ा मे केरियर मेले का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि सत्यनारायन नागर CBEO , अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य कालू राम भांभी, विशिष्ट अतिथि प्रभु लाल जाट (कृषि अधिकारी), डॉक्टर अंकुर टेलर, मूलचंद जांगिड़ फॉर मैंन ITI गुलाबपुरा, गायत्री कुमावत लेखाधिकारी गुलाबपुरा, सत्येंद्र गर्ग प्रधानाध्यापक , महादेव माली SDMC सदस्य रहे । सभी अतिथियों का पी एम श्री प्रधानाचार्य नंद किशोर शर्मा ने उपर्ना पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया । केरियर मेले मे कक्षा 6 से 12 तक के छात्र – छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की प्रदर्शिनियां लगाई तथा विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थो की स्टॉले लगाकर अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का मन मोहा । मुख्य अतिथि नागर ने कॅरियर डे के उपलक्ष्य मे छात्रों को विस्तृत रूप से केरियर की बारीकियों के बारे मे बताया । प्रभु लाल जाट कृषि अधिकारी ने 12वी बाद कृषि के क्षेत्र मे कॅरियर के बारे मे बताया तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष कालूराम भाम्भी ने भी 12वी बाद शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रो के बारे मे जानकारी दी । महादेव माली ने इस्योरेन्स के क्षेत्र मे कॅरियर के बारे मे बताया । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विजय सिंह सोलेत एवं ममता काबरा ने किया । कार्यक्रम के अंत मे छात्र – छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा ,IT, ES , पोस्टर प्रतियोगिता , मॉडल प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वालो को अतिथियों द्वारा पुरुस्कार प्रदान किए गये ।



