
निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 107 रोगी हुए लाभान्वित|
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति द्वारा माह के द्वितीय मंगलवार को संस्था परिसर में चिकित्सा शिविर लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डाक्टर श्री आर के चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 107 मरीजों को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैंप के लाभार्थी स्वर्गीय श्री चांद मल चपलोत की पुण्य स्मृति में श्रीमती उमराव कंवर, मिलाप चंद , सम्पत राज , चैन सिंह चपलोत गुलाबपुरा एवं पन्नालाल , गौतम चंद, धीरज कुमार लोढ़ा ब्यावर/मंगलौर रहे।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मृगी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने लाभार्थी बंधुओ का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। चैन सिंह चपलोत एवं निहाल भटेवड़ा ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। शिविर में शांतिलाल चपलोत, मनोज तोषनीवाल, लाड देवी भटेवड़ा, सनन कुमार भटेवड़ा, पारस बाबेल,मदनलाल लोढ़ा, आलोक चोरड़िया, प्रेम नाहटा, बंसी लाल डोसी, अनिता रांका, पूजा कोठारी सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।



