महाशिवरात्रि पर्व पर गांधी विधालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री गांधी विधालय परिसर में बुधवार रात्रि को बाबा महाकाल भक्त मंडल द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आकर्षण का केंद्र इस बार गांधी विधालय में स्टेज कार्यक्रम रहा, जिसमे महादेव जटाधारी ग्रुप फतेहाबाद हरियाणा, सिरसा हरियाणा की नीलकंठ महादेव ग्रुप द्वारा आकर्षक लाइव झांकिया, महाकाल भस्म आरती, कृष्ण रासलीला, काली माता स्वरूप सहित कई तरह की प्रस्तुतियां दी गई तथा हरदोल मल्लखंब एकेडमी छावनी, कोटा द्वारा कई हैरतअंगेज करतब दिखाये गए। कार्यक्रम के अंत में बाबा महाकाल की महाआरती की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में महाकाल के भक्त व शहर वासी मौजूद थे।
महाशिवरात्रि पर्व पर गांधी विधालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

Leave a comment
Leave a comment