राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शिशु सदन स्कूल में विज्ञान व गणित माॅडल प्रदर्शनी आयोजित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शिशु सदन माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान व गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया व महान वैज्ञानिक सर सी वी रमन को याद किया गया । विज्ञान मेले का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक जीतेन्द्र सिंह व पवन कुमार गुप्ता वरिष्ठ विधि महाप्रबंधक मयूर मिल एंव पुरुषोत्तम नवल समाजसेवी, शिव सिंह राठौड़ , राकेश शर्मा ,श्रीमती नूतन त्रिवेदी, राजकुमार पाटनी पत्रकार के आतिथ्य में फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सर सी वी रमन को माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय निदेशक आदित्य श्रीवास्तव व शिक्षक अखिलेश शर्मा ,गोपाल जोशी ,जाबिद मोहम्मद ने अतिथियो को साफा ,तथा उपरना पहना कर स्वागत किया। विज्ञान मेले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 तक के 170 बच्चों ने विभिन्न ज्वलंत विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए, जैसे -जयपुर में हुआ एक्सीडेंट से बचाव, विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या की समस्या का निदान, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, हानिकारक व लाभदायक खाद्य सामग्री ,गणितीय गणना, सूत्र ,सिद्धांत ,ग्लोबल वार्मिंग, वर्षा जल संग्रहण, वन्य जीव संरक्षण ,भूकंप सूचक यंत्र आदि से संबंधित वर्किंग मॉडल बनाए गए।इस मेले को मूर्त रूप देने मे समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें विज्ञान शिक्षक अखिलेश शर्मा तथा चन्द्रकान्ता जांगिड व अंजना शर्मा का मार्गदर्शन रहा।विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन समस्त अभिभावकों द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया । अतिथियों ने भी सभी बच्चों के मॉडल को अवलोकिता किया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की गई ।अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों से अच्छा नागरिक बनने का आव्हान किया ।साथ ही विज्ञान के आविष्कारों का समाज राष्ट्र व मानव हित में सदुपयोग करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा ।प्रधानाध्यापिका सुश्री चारू वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



