
श्रीशीतला माता मन्दिर सेवा समिति महिला मण्डल ने मनाया “फागोत्सव-2025”
शीतलासप्तमी,दशामाता व्रत,गणगौर त्योहार व कार्यक्रमों को हर्षोल्लास से मनाने की योजना
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा में बारी मोहल्ला वार्ड संख्या 26/27 स्थित श्री देवनारायण व शीतलामाता मन्दिर परिसर में श्री शीतलामाता मन्दिर सेवा समिति महिला मण्डल ने फागोत्सव-2025 का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का संचालन का सम्पूर्ण सीमा शर्मा व कुसुम शेखावत ने किया…सर्वप्रथम शान्ति देवी देराश्री तथा नीलम कुमावत ने श्री विनायक भजन गायन प्रस्तुत कर फागोत्सव का मांगलिक शुभारम्भ किया… खुशी शर्मा, रेखा शर्मा ,खुशी कुमावत ने श्रीराधा स्वरूप व रामरक्षा शर्मा, स्वस्ति भाटी, बाबू कुमावत ने श्रीकृष्ण स्वरूप पुष्प व अबीर-गुलाल वर्षा के साथ रास गायन व नृत्य किया…
कार्यक्रम में मान्या कँवर व हेमलता शेखावत ने वर्तमान श्री शीतलामाता मन्दिर की मूर्तियों चबूतरे व क्षतिग्रस्त दीवार का जीर्णोद्धार व नवनिर्माण हेतु प्रस्ताव रखा व इस हेतु शाहपुरा परिक्षेत्र के कलिंजरी गेट, धाकड़ मोहल्ला, कोठार मोहल्ला, धाकड़ बस्ती,महलों के पीछे, नजर बाग, कायमखानी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में धनसंग्रहण का प्रस्ताव रखा…फागोत्सव 2025 कार्यक्रम में सुनीता वर्मा, ज्योति गुलवानी, नेहा सिसोदिया, रेणुकंवर आर्य, कृष्णा सिसोदिया,सुमन सिसोदिया,अर्यमा भाटी,माया गुर्जर,प्रीति नौलखा,चन्दा शर्मा, गुड्डी गुर्जर, रेखा शर्मा, सीमा चौहान,राजकुमारी मेहता, जयश्री चौहान,मनीषा कुमावत,पूजा चौहान, रेखा आर्य,माधवी चौहान, विद्या चौहान ने श्रीसाँवरिया सेठ के फाल्गुन-होली के भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियाँ दी…




