आगूंचा में चल रहे श्री राम दरबार व श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मूर्तियों का घी से अभिषेक किया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम आगूंचा में बाग वाले बालाजी मंदिर में नवनिर्मित मंदिर निर्माण व श्री राम दरबार व शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा नवकुण्डिय महायज्ञ कार्यक्रम के छठे दिवस हरिहर नौ कुंडिय महायज्ञ में 101 जोड़े के द्वारा हवन किया गया व श्री राम दरबार व श्री शिव परिवार का घी से अभिषेक करवाकर घी में वास करवाया गया। सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र नागर ने बताया कि शाम को 7 बजे से श्री नन्द शरण जी देवाचार्य के मुखारविंद भागवत कथा रसास्वादन सभी भक्तों द्वारा किया जा रहा है एवं रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा तथा बुधवार को प्रात 7.15 बजे से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम के ट्रस्टी दिनेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, कलश और ध्वज स्थापना कार्यक्रम का आयोजन होगा, इसके साथ ही हरिहर महायज्ञ और भागवत कथा की पूर्णाहूति के साथ महाप्रसाद का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जाने माने संतो का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। सरपंच प्रतिनिधि नागर, मंदिर कमेटी और सभी ग्रामवासियों ने इस ऐतिहासिक और शुभ अवसर में सम्मिलित होने हेतु सभी भक्त प्रेमियों से आग्रह किया है, शिव परिवार ओर रामदरबार का घी से अभिषेक करवाकर घी में वास करवाया
आगूंचा में चल रहे श्री राम दरबार व श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मूर्तियों का घी से अभिषेक किया गया।
Leave a comment
Leave a comment


