श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक एवं हवन मंगलवार को होगा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय सब्जी मंडी श्री बालाजी मंदिर में श्री राम दरबार
श्री संकट मोचन बालाजी का सहस्त्रधारा अभिषेक एवं हवन मंगलवार को होगा।
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर विकास सेवा समिति एवं बालाजी महिला मंडल एवं भक्तजन के तत्वाधान में
बैशाख सुदी नवमी मंगलवार
प्रातः सहस्त्रधारा अभिषेक एवं हवन किया जाएगा ।
मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि श्री राम दरबार एवं श्री संकट मोचन बालाजी का नव निर्मित सिंहासन का शुद्धिकरण सात नदियों के जल एवं चमेली के तेल से सहस्त्रधारा अभिषेक किया जाएगा । श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में फर्श का नवीनीकरण ग्रेनाइट लगाने पर श्री राम दरबार एवं श्री संकट मोचन बालाजी का सहस्त्रधारा अभिषेक एवं हवन का आयोजन जिसे मंदिर का शुद्धिकरण किया जायेगा
आचार्य पंडित गोपाल तिवाड़ी ने बताया कि श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में वैशाख सुदी नवमी मंगलवार प्रातः 9:15 बजे पूजा अर्चना शुरू की जायेगी।
पंडित हेमराज शास्त्री, पंडित भंवर लाल शर्मा, पंडित सत्यनारायण शर्मा विप्र ब्राह्मणों द्वारा पूजा अर्चना किया जाएगा
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक एवं हवन मंगलवार को होगा।
Leave a comment
Leave a comment


