सब्जी मंडी बालाजी मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की गई।

Published On:

Date:

सब्जी मंडी बालाजी मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की गई।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में मंगलवार को बालाजी की विशेष पूजा अर्चना एवं आरती की गई! बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है, भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कई प्रकार की पूजा की गई, जेठ के महीने में मंगलवार अमावस,का विशेष महत्व होता है वृक्ष के नीचे पानी डालने से सबसे उंचे पत्ते पर भी पहुंच जाता है उसी प्रकार प्रेम पूर्वक की हुई स्तुति परमात्मा को पहुंच जाती है सेवा सभी की करिए मगर ,आशा किसी से भी ना रखिए क्योंकि सेवा का सही मूल्य भगवान ही दे सकते हैं इंसान नहीं। बालाजी की विशेष आरती हुई दिनेश शर्मा व भावेश शर्मा की ओर से एवं विशेष चोला महावीर लढा पार्षद सिंदूर चमेली तेल गुड़ चने का प्रसाद एव पंचमेवा का प्रसाद चढ़ाया गया! बजरंग बाण पाठ समस्त भक्तजन के द्वारा किया ! रामायण जी की आरती की गई तथा भक्तजन को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पुजारी अजय वैष्णव, राजीव झवर, मोहन लोढ़ा,सुधीर शर्मा,शिव कुमार,रेखा शर्मा, विनोद दाधीच, भव्या शर्मा सहित भक्तजन मौजूद थे!

Leave a Comment

Related News