विजयनगर की होनहार छात्रा कीर्ति जैन ने 12वीं वाणिज्य संकाय में 90% अंक प्राप्त कर बढ़ाया शहर का मान
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
विजयनगर (राज.) – श्री प्राज्ञ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विजयनगर की प्रतिभाशाली छात्रा कीर्ति जैन ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% अंक अर्जित किए। मुनीम कॉलोनी निवासी कीर्ति जैन,श्री हेमंत जैन की सुपुत्री हैं। उन्होंने लेखाशास्त्र (Accountancy) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष कीर्तिमान स्थापित किया है।
कीर्ति जैन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे विजयनगर क्षेत्र में गर्व और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। उनके अभिभावक, शिक्षक और साथी विद्यार्थी इस सफलता से अत्यंत उत्साहित हैं।
कीर्ति जैन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, स्मार्ट स्टडी, समय प्रबंधन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि वे भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की इच्छा रखती हैं और इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी आरंभ कर दी है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कीर्ति जैन की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।