किसान की बेटी प्रीति जाट ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96% अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
=====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)
श्री गाँधी उच्च माध्यमिक विद्यालय की होनहार छात्रा प्रीति जाट ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है और परिजनों सहित शिक्षकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। छात्रा विजयपुर (कासोरिया) निवासी प्रीति जाट के पिता बद्रीलाल जाट किसान व माता शिला देवी गृहणी हैं। बोर्ड परीक्षा में दो विषय सामाजिक विज्ञान व विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किये। और उनके सभी विषयों में डिटेक्शन मार्क्स आए हैं, जो कि एक विशेष उपलब्धि मानी जाती है और उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर को दर्शाती है।
प्रीति जाट ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, स्मार्ट स्टडी, समय प्रबंधन, शिक्षकों के मार्गदर्शन, माता-पिता का आशीर्वाद और परिवार के सहयोग को दिया।
विशेष कर जूना गुलाबपुरा में अपनी मौसी रामधनी देवी व भाई कमलेश जाट के पास रहकर तैयारी इस मुकाम को हासिल किया। प्रीति जाट बताया कि भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई है और उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम व सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि छात्रा इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है, ।विद्यालय के शिक्षकों और गाँधी शिक्षण समिति ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
किसान की बेटी प्रीति जाट ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96% अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
Leave a comment
Leave a comment


