गुलाबपुरा मे कांग्रेसजनों ने संविधान बचाओ रैली निकाली। केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Published On:

Date:

गुलाबपुरा मे कांग्रेसजनों ने संविधान बचाओ रैली निकाली। केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
=====
गुलाबपुर (रामकिशन वैष्णव) AICC एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश भर में चलाए जा रहे अभियान संविधान बचाओ रैली एवं जाति जनगणना के कार्यक्रम के चलते सोमवार को स्थानीय सार्वजनिक धर्मशाला में बैठक आयोजित की। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, संविधान बचाओ प्रभारी आसींद विधान सभा अनिल राठी, विधानसभा प्रभारी आसींद नरेंद्र सिंह आमली, के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को आहावान किया गया कि घर-घर जाकर आम जन को यह समझना चाहिए केंद्र की भाजपा सरकार किस तरह संविधान का उल्लंघन कर रही है एवं संविधान को खत्म करने पर उतारू है साथ ही जाति जनगणना प्रोग्राम तक नहीं कर पा रहे, ना ही तारीख बता पा रहे। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर, झंडिया लेकर, नारे लगाते हुए संविधान बचाओ जाति जनगणना की तारीख बताओ, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए, एवं कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ,राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भारत माता की जय के नारे आदी लगाते हुए अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संविधान बचाओ रैली का समापन हुआ। इस पर सभी कांग्रेस जनों ने भाजपा पर हमला बोलते बताया कि किस तरह भारतीय संविधान को भाजपा की केंद्र सरकार बदलना चाहती है कांग्रेस देश के संविधान को बचाने के लिए जन जागृति कर रही है, कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा, प्रेदश प्रभारी नरेन्द्र सिंह आमली, सँविधान बचाओ एवं जातिगत जनगणना, प्रभारी अनिल राठी, नगरपालिका चेयरमैन सुमित काल्या, पूर्व उपजिला प्रमुख गजमल जाट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्षद महावीर लड्ढ़ा, फतहसिंह सौलंकी, लक्ष्मीलाल धम्मानी पूर्व नगर अध्यक्ष,पार्षद रामदेव खारोल, अफजल भाटी, केदार बैरवा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, सलीम बाबू पूर्व पालिका उपाध्यक्ष, रामधन जाट जीएसएस अध्यक्ष, एडवोकेट रतनकुमार जैन,रहीस मोहम्मद, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष गनी मोहम्मद पार्षद प्रतिनिधि, अविनाश मेवाड़ा, राजू ज्यूस पूर्व पार्षद, हाजी साकिर हुसैन, सदर कलाम भाई सदर, बाबूलाल जीनगर, श्री राम बैरवा, एडवोकेट कमल जीनगर, अशोक मौर्य, एडवोकेट राजेश पारीक, विनोद पुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सुनील कुमार रैगर,एडवोकेट यूनुस मोहम्मद, रामप्रसाद खटीक, रामधन जाट, पूर्व पार्षद फारुख भाई, चेतन पाराशर, श्रवण दाधीच, महावीर खटीक, नरोत्तम पारीक, उम्मेद खान, सूर्य प्रकाश शर्मा, हाजी मकबूल गफूर पठान, सलाम मंसूरी, शकील मोहम्मद, शरफुदिन, अहमद नूर,राजू खान, गोरु मिस्त्री, पिन्नु मोहम्मद, पूर्व सरपंच अमर सिंह जैन, नितेश, सत्यनारायण योगी, मोहम्मद हारून, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News