साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के तृतीय वार्षिक उत्सव को लेकर बैठक आयोजित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सर्व हिंदू समाज की बैठक श्री चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सर्व सम्मति से साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के तृतीय वार्षिक उत्सव की रूपरेखा तय की गई, जिसमें कार्यक्रम में आने वाली 7 जून शनिवार को सांय 5:00 बजे श्री सिद्ध गणेश मंदिर से बैंड बाजे अश्व धर्म ध्वजा के साथ भव्य तुलसी शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जिसमे राम दरबार की जीवंत झांकी, वानर सेना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभा यात्रा नगर के गणेश मंदिर से बावड़ी चौराहा होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा से गांधी विद्यालय से चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंचेगी। चिंता हरण हनुमान मंदिर पर हनुमान बनो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी व सभी बाल हनुमान को पारितोषिक दिया जायेगा, इस अवसर पर मंदिर पर बालाजी महाराज और शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया जायेगा व भोग लगाया जाएगा तथा पाठ के उपरांत भारत माता की आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा। बैठक में एडवोकेट गोपाल लाल वैष्णव, सूरजकरण लड्ढा, नवनीत कास्ट ,बलवीर सिंह शेखावत , सुरजा राम कुमावत, संपत व्यास , माणकचंद जैन , सत्य प्रकाश शर्मा , हरीश छतवानी , सागर नुवाल, पार्षद रोहित चौधरी, मुकेश शर्मा, लालचंद मेवाड़ा, सत्यनारायण प्रजापत , कुलदीप आचार्य, गुलशन शर्मा , नवनीत जांगिड़ ,भागचंद जाट , शुभम टेलर आदि मौजूद रहे।अभी तक 156 पाठ सम्पन्न किये जा चुके है, सप्ताह मे प्रत्येक शनिवार को निश्चित समय 7 बजकर 30 मिनिट पर प्रारम्भ होता हैं व पाठ मे संग्रहित राशि गौ माता हेतु श्री माधव गौ उपचार केंद्र को दी जाती है।
साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ के तृतीय वार्षिक उत्सव को लेकर बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


