*शाहपुरा के मोहम्मद रज़ा खान का भारतीय युथ बास्केटबॉल टीम में चयन*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा और पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की 11जून 2025 से मालदीव में आयोजित होने वाली अंडर16 साउथ एशियन युथ बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए जैसलमेर बास्केटबॉल अकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शाहपुरा, जिला भीलवाड़ा राजस्थान निवासी मोहम्मद रज़ा खान का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।
मोहम्मद रज़ा खान अभी 24 मई से इंदौर में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं । इसी शिविर के दौरान रज़ा को और बकाया टीम को सूचना दे दी गई थी कि उनका चयन 16 वर्षीय युवा टीम के लिए हो गया है। मोहम्मद रज़ा खान को इंडियन टीम में चयन की सूचना मिलते ही सबसे पहले उन्होंने अपने अकेडमी के प्रशिक्षक श्री राकेश विश्नोई को इसकी सूचना दी तत्पश्चयात अपने पिता शब्बीर हुसैन खान और माता ताहिरा बानू को उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी सुनाई, रज़ा के पिता शब्बीर हुसैन खान ने बताया कि कोच राकेश विश्नोई अब तक जैसलमेर अकेडमी के जरिये आठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भारत को दे चुके है जबकी मोहम्मद रज़ा खान 9वें खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए खेलेंगे, इसीलिए रज़ा अपने गुरु के सम्मान में अधिकांश राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में 9 नम्बर की जर्सी पहनते हैं।
मोहम्मद रज़ा एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं उनकी मेहनत और जुझारूपन ने उन्हें कामयाबी के शिखर पर पहुंचाया है, वे बचपन से ही मेहनती रहे हैं और बास्केटबॉल खेलने के लिए रोजाना पांच किलोमीटर दूर स्थित स्कूल कोर्ट पर पैदल चल कर जाते रहे, प्रशिक्षण के दौरान जब भी उन्हें मौका मिला तो वे दिल्ली स्थित बॉलिंग विथ संजीव कोचिंग के अंतरराष्ट्रीय कोच संदीप सर के पास टिप्स लेने के लिए पहुंच जाते हैं। उनकी इस उपलब्धि में कोच संजीव सर का भी बहुत बड़ा योगदान है।
शाहपुरा के लिए मोहम्मद रज़ा खान की इस अद्वितीय उपलब्धि पर पूरा शहर गौरान्वित है और सभी खेलप्रेमियों, परिवारजनों और उनके कायमखानी समाज में हर्ष की लहर है और सभी की दुआ है कि वे भारतीय टीम की कप्तानी करें और 11जून से मालदीव में होनेवाली वाली एशिया कप साउथ एशियन बास्केटबॉल स्पर्धा (SABA) में भारत को स्वर्ण पदक दिला कर स्वदेश लौटें।


