अग्निवीर मदन गुर्जर के बोराणा पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
(जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत)
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
अग्निवीर मदन गुर्जर(निवासी रुपा खेडा)के बोराणा पहुंचने पर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा रायपुर के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्यार सिंह राजपूत, तेज बहादुर सिंह, जिला मंत्री (प्राथमिक शिक्षा) रमेश चंद्र वैष्णव, प्रदेश महासमिति सदस्य भूपेंद्र कुमार नामा,मुकेश कुमार सैनी,कोषाध्यक्ष भगवतीलाल सुथार, पेंशनर समाज मंच के चंद्रशेखर देशांतरी, दिनेश सैनी,महेश कुमार, समाजसेवी जितेंद्र सिंह चुंडावत, लादुलाल गुर्जर, मामा देव मंदिर के भोपा जी नारायण लाल गुर्जर, धर्मचंद गुर्जर, मिश्रीलाल मेवाड़ा, शूरवीर सिंह चुंडावत, डॉ पुष्कर गाडोलिया सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। बोराणा ग्राम से रूपा का खेड़ा तक जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं भारत माता के नारों से वातावरण राष्ट्र भक्ति मय हो गया।


