साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का तृतीय वार्षीकोत्सव धूमधाम से आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का तृतीय वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संत महात्माओ ने देवी देवताओं व भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके की!
कार्यक्रम की अध्यक्षता 108 श्री लवकुश दास महाराज व देवाराम दास महाराज ने की!
साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ तृतीय वार्षीकोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग अष्टक, श्रीराम स्तुति व विजय मंत्र का जाप किया गया! धर्मसभा में हनुमान चालीसा दल के सदस्य कमल शर्मा ने साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ की तीन वर्ष की यात्रा, उद्देश्य, व वर्ष भर के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया! संघ के गुलाबपुरा खंड संघचालक नरेन्द्र कैलानी ने
देवी देवताओ के प्रसंग सुनाकर शस्त्र व शास्त्र का महत्व बताया!
मुख्य वक्ता महंत 108 श्री लवकुश दास महाराज ने हनुमान चालीसा को कलयुग में धर्म का आधार बताया और हनुमान भक्ति शक्ति के आधार पर आंतकवाद को कुचलने की आवश्यकता बताई! एडवोकेट गोपाल वैष्णव ने धन्यवाद ज्ञापित किया!
पंडित मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया! इस अवसर पर प्रेमचंद सिंधी, कन्हैयालाल सोनी,शिव पोरवाल, बलवीर सिंह, सुरजाराम, नवनीत, भगचंद, सत्यनारायण, रमेश सोनी, सागर नुवाल, सहित सेकड़ो श्रद्धालुओ ने भाग लिया!
साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का तृतीय वार्षीकोत्सव धूमधाम से आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


