चारभुजा बड़ा मंदिर के दान पात्र से निकले 77 हजार 209 रुपए मंदिर में ऑनलाइन भी भेंट कर सकते हैं ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

चारभुजा बड़ा मंदिर के दान पात्र से निकले 77 हजार 209 रुपए

मंदिर में ऑनलाइन भी भेंट कर सकते हैं

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा 10 जून
भीलवाड़ा का प्रमुख बड़ा मंदिर श्री माहेश्वरी समाज की चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के आज ट्रस्टियों के सामने खोले गए दान पात्र से कुल रुपए 77209 रुपए नगद एवं ऑनलाइन प्राप्त हुए
ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुनील सोनी ने बताया कि इससे पहले खोले गए भंडार से 167447 प्राप्त हुए थे इस बार खोलें गये भंडार से 77हजार 209 रुपए में से 72937 रुपए नगद एवं 4272 ऑनलाइन बैंक से प्राप्त हुए मंदिर का दान पात्र आज खोलने के बाद नोट गिनने की मशीन से गिनती शुरू की गई

ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर भंडार की गिनती के समय ट्रस्ट संरक्षक उदय लाल समदानी ,रामेश्वर तोषनीवाल, मंत्री प्रहलाद भदादा, छीतरमल डाड, एडवोकेट रमेश जागेटिया, ओम शर्मा ने गिनती की दान पत्र से निकले हुए नगद एवं ऑनलाइन इंद्राज को ट्रस्ट के रजिस्टर में एंट्री कर जमा किए गए चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर में अब भक्तगण ऑनलाइन फोन पे, गूगल पे, द्वारा दान भी कर सकेंगे ट्रस्ट द्वारा ऑनलाइन पेमेंट लेने की व्यवस्था करते हुए भक्तों के लिए दान व्यवस्था को आसान किया है मंदिर परिसर या अन्य स्थान पर बैठे भक्त अपने मोबाइल से ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए क्यु आर कोड या बारकोड को स्कैन कर मंदिर विकास के लिए एवं मंदिर ट्रस्ट में ऑनलाइन दान कर सकेंगे

Leave a Comment

Related News