दस दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर की शुरुआत।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) सिंधी पंचायत समिति के तत्वाधान में सिंधी महिला मंडल एवं सिंधी नवयुवक मंडल के सहयोग से 10 दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का आज उद्घाटन सिंधी पंचायत सेवा समिति अध्यक्ष जीवतराम मैठाणी एवं संरक्षक ठाकुर दास छतवानी, सिंधी महिला मंडल सदस्यों द्वारा भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन करके किया।
इस अवसर पर सिंधी पंचायत समिति से सुगन चंद्र जैसवानी, नंदलाल तीर्थ वाणी, चेतन भुरानी, श्याम सुंदर पेशवानी, प्रभु दयाल भूरानी, धर्मीचंद शंभवानी, दिनेश छतवानी, गुलशन हेमनानी , प्रकाश छतवानी, जितेंद्र जेसवानी, मुकेश मैठाणी , कपिल चटवानी, निक्की किशनानी, सिंधी महिला मंडल से ज्योति दिनवानी, राधा छतवानी, आशा जैसवानी, ज्योति तीर्थवानी, कविता शंभवानी, रितिका मैठाणी का सहयोग रहा।
10 दिवसीय बाल संस्कार शिविर के बारे में परिचय देते हुए ज्योति दिनवानी, राधा छतवानी एवं अन्य सहयोगियों ने बताया कि इन 10 दिनों में बच्चों को सिंधी भाषा, संस्कृति, सिंधी संस्कार आदि के बारे में बच्चों का ज्ञानवर्धन किया जाएगा,
साथ ही मनोरंजक सिंधी खेल, एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं अभिरुचि गतिविधियां जैसे मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, ढोलक वादन, सिंधी डांस आदि करवाकर बच्चों को ग्रीष्मावकाश में व्यस्त रखकर उनके समय का सदुपयोग किया जाएगा , साथ ही समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रथम दिवस समाज के 35 नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, अध्यक्ष जीवतराम मैठाणी ने बच्चों को मन लगाकर सिंधी संस्कृति एवं भाषा सीखने एवं संस्कारवान बनने की बात कही,
कार्यक्रम का संचालन दिनेश छतवानी ने किया।
दस दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर की शुरुआत।
Leave a comment
Leave a comment


