धन धन श्री गुरु अरजनदेव जी के शहीदी दिवस पर छबील वितरित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
शहीदों के सरताज धन धन श्री गुरु अरजन देव जी महाराज की शहीदी दिवस पर नेशनल हाईवे 48 कवलियस टोल टैक्स के पास होटल शेर पंजाब के बाहर सिख समाज की ओर से ठंडा मीठा शरबत (छबील) और छोले का प्रसाद राहगीरों में वितरित किया गया। इस दौरान सिख समाज के मनजीत सिंह कसाना ,अजीत सिंह, बलजीत सिंह, पूर्व पार्षद गुरुभेजसिंह, हरगोविंद सिंह टुटेजा ,जगजीत सिंह टुटेजा, दिलप्रीत सिंह टुटेजा, पत्रकार तरनदीप सिंह टुटेजा , गुरप्रीत सिंह , गगनदीप सिंह, सीमा कौर, बबली कौर आदि मौजूद थे।
धन धन श्री गुरु अरजनदेव जी के शहीदी दिवस पर छबील वितरित।
Published On:
Date:

