शाहपुरा: तेल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। बीती रात शाहपुरा स्थित एक तेल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही शाहपुरा फायर ब्रिगेड और जहाजपुर फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन कार्य में बाधा बन रही फैक्ट्री की चद्दरों को जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया, जिससे अंदर तक पहुंच बनाकर आग बुझाई जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद सभापति मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
पुलिस विभाग से बालकृष्ण शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।


