सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल जी के 26 वें वंशज का किया स्वागत सत्कार।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल जी के 26 वे वंशज एवं झूलेलाल (वरुणदेव) मंदिर भरूच (गुजरात) के वर्तमान गादेश्वर परम पूज्य ठकुर साई मनीष लाल जी का विभिन्न शहरों, कस्बों , गांवों से होते हुए गुलाबपुरा झूलेलाल मंदिर मे पहुंचने पर किया स्वागत सत्कार, लिया आशीर्वाद। झूलेलाल जी के ग्रंथ अमर कथा का वितरण एवं सिंधी सभ्यता संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु साईं मनीष लाल जी वर्तमान में राजस्थान दौरे पर हैं, गुलाबपुरा सिंधी समाज जनों ने उनका स्वागत करते हुएआशीर्वाद लिया, सर्वप्रथम साईं जन ने झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना एवं पल्लव का कार्यक्रम किया,
तत्पश्चात साईं जन को ढोल के साथ बड़े हर्षौल्लास से सिंधु भवन ले जाया गया जहां सिंधी पंचायत समिति के अध्यक्ष जीवतराम मैठाणी एवं कार्यकारी सदस्यों एवं वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति , बच्चों ने उनका स्वागत सत्कार किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। सिंधु भवन में चल रहे बाल संस्कार शिविर का भी उन्होंने अवलोकन किया और इस प्रकार की आयोजन के लिए सिंधी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी,अपने आशीर्वचन में साईं जन ने सभी समाज जनों को संगठित रहने अपनी भाषा सभ्यता संस्कृति को बचाए रखना अपने आराध्य ईष्ट देव झूलेलाल भगवान का नित्य रोज सिमरन करने की सभी को सीख दी एवं अमर कथा का वितरण किया
कार्यक्रम का संचालन सचिव दिनेश छतवानी ने किया, अंत में सभी समाज जनों ने साईं जन का आभार ज्ञापित करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें गुलाबपुरा की धरा पर पुनः आने का आग्रह करते हुए , सविनय विदाई दी।


