दरबार हाई स्कूल के प्रार्थना स्थल का टिन शेड हुआ धाराशाही ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

दरबार हाई स्कूल के प्रार्थना स्थल का टिन शेड हुआ धाराशाही

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा

आज दोपहर हुई तेज बारिश के कारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा के प्रार्थना स्थल पर बना टीन शेड पूरी तरह से गिर गया l स्कूल में छुट्टियां होने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ग्रीष्मकालीन विद्यालय इंचार्ज मनीष पालीवाल ने बताया कि टीन शेड के गिरने से विद्यालय में प्रार्थना स्थल का अभाव हो गया है। टीन शेड में लगे करीब 25 पंखे भी पानी के कारण पूरी तरह से खराब हो गए हैं। विदित है कि यह टीन शेड विद्यालय के प्रार्थना कार्यक्रम के साथ-साथ ही शाहपुरा के अनेक सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रमों में भी काम आता रहा है। कई बड़े कार्यक्रम भी बारिश एवं धूप कारण इस शेड के नीचे होते आए हैं। नितान्त उपयोगी इतने बड़े शेड के गिरने के कारण यह समस्त शाहपुरा का नुकसान है।

Leave a Comment

Related News