अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मे लोगों ने किया योगाभ्यास।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया गया। शनिवार सुबह 6:30 बजे से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण के बाद योग शिविर का शुभारंभ किया गया ।शिविर में कुल 660 लोगों ने भाग लिया।जिसमें 290 महिला और 370 पुरुष लाभार्थी थे । नोडल अधिकारी डॉ.कैलाश जांगिड़ ने बताया की शिविर में एसडीएम रोहित चौहान, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, तहसीलदार रणवीर सिंह,थानाधिकारी हनुमान सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण नागर, सत्यनारायण अग्रवाल प्रधानाचार्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी,भारत विकास परिषद तथा आम नागरिकों ने भाग लिया।सुनील लड्ढा और उनकी टीम द्वारा योगाभ्यास करवाया गया ।शिविर पश्चात नगरपालिका द्वारा हर्बल जूस एवम अल्पाहार की व्यवस्था की गई ।शिविर इसी प्रकार हुरडा पंचायत की सभी 23 ग्राम पंचायतो में पंचायत स्तरीय समारोह में कुल 2162 लोगों ने योगाभ्यास किया।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मे लोगों ने किया योगाभ्यास।
Leave a comment
Leave a comment


