सारथी सेवा संस्थान गंगापुर के द्विवार्षिक चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन
(वरुण जैन अध्यक्ष ,हर्ष माली उपाध्यक्ष, रघुनंदन माली सचिव )
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
नगर में गौसेवा के लिए समर्पित सारथी सेवा संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी कैलाशचंद्र माली ने बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। वरुण जैन को अध्यक्ष, हर्ष कुमार माली को उपाध्यक्ष, रघुनंदन माली को सचिव और सुनील माली को कोषाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर दिलावर सिंह चौहान, रोशन माली, संदीप माली, अंकित अग्रवाल, लोकेश लोहिया, लक्ष्मीनारायण माली, हर्षित सोनी, विकास लड्ढा, सुमित बहेड़िया, अंकित सोमानी, रत्नेश नुवाल, विजय माली, विशाल सैनी सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


