बनेड़ा में सफाई व्यवस्था और रोड लाइटों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Published On:

Date:

बनेड़ा में सफाई व्यवस्था और रोड लाइटों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

बनेड़ा ( केके भण्डारी ) कस्बे में लगभग एक पखवाड़े से सफाई व्यवस्था ठप्प हो जाने तथा अधिकांश रोड लाइटें बंद हो जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी श्रीकांत
व्यास को ज्ञापन सौप कर कस्बे की नालियों की सफाई, कस्बे में सफाई व्यवस्था नियमित कराने, अधिकांश रोड लाइटें बंद रहने के कारण आम आदमियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है रोड लाइटें चालू करने की मांग की है। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि गांव में गंदगी की ढेर लगे हुए हैं जिसको सफाई, व रोड लाइट को नियमित रूप से चालू करने के लिए मांग की गई ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष ताज मौहम्मद कायमखानी, मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह भाटी, बबलू बबराना, शंकर भोपाजी, इकबाल मौहम्मद शाह, इमरान पठान, कैलाश , कैलाश कुंवार, नारायण गुर्जर, हेमराज गुर्जर अनिल धाबाई, इमरान अंसारी, शंकर गिरी, सौहन गाडरी, प्यार लाल, रूप लाल बेरवा, देवराज गुर्जर, मांगी लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
वही भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बनेड़ा दरबार गोपाल चरण सिसोदिया ने भी बनेड़ा नगर पालिका के ईओ से मिलकर सफाई और लाइट व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की दिशा निर्देश दिए ।

Leave a Comment

Related News