अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन द्वारका धाम मे आयोजित होगा।
=====
बिजयनगर( रामकिशन वैष्णव) अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर का राष्ट्रीय अधिवेशन सितंबर मे द्वारका धाम गुजरात मे आयोजित होगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव हरिद्वार ने बताया की इस बार महासभा का अधिवेशन गुजरात द्वारका धाम मे 5, 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित किया जायेगा, जिसे लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है, अधिक से अधिक समाज बन्धुओं से सम्पर्क कर अधिवेशन मे भाग लेने का निमंत्रण दिया जा रहा है, महासभा का अधिवेशन हर बार अलग अलग धार्मिक स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज के लोगो को धार्मिक यात्रा व देव दर्शन करने का अवसर मिलता है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर हरिद्वार ने बताया की द्वारका धाम अधिवेशन के लिए समाजसेवी उत्तम वैष्णव (ताजपुर वाले) को आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन एवं समाज कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है। उक्त आयोजन अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा, अजमेर के तत्वावधान में द्वारका धाम में आयोजित हो रहा है। तथा अधिवेशन मे आने वाले सभी समाज बन्धुओं के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था महासभा के द्वारा की जायेगी। अधिवेशन को लेकर चित्तौडग़ढ़ मे पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु प्रकाश वैष्णव, युवा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम वैष्णव, सुभाष वैष्णव, अमर वैष्णव सहित मौजूद थे।
अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन द्वारका धाम मे आयोजित होगा।
Leave a comment
Leave a comment


