*राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित*
सुरज वर्मा
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की संभाग स्तरीय बैठक मुखर्जी उद्यान भीलवाड़ा में प्रदेश मुख्य महामंत्री गोकुल कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, शिक्षकों की समस्या प्रदेश स्तर तक पहुंचाने , संगठन को मजबूती प्रदान करने, रसीद बुके आवंटित करना सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकिशोर द्वारा आय व्यय प्रस्तुत किया गया।जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल मेघवंशी के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। बैठक में संभाग प्रभारी महावीर खोईवाल, प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश चंद्र नकवाल, नारायण लाल रैगर प्रदेश उपाध्यक्ष राजमल रैगर को नियुक्त किया गया बैठक में जिला सभाध्यक्ष भोजाराम मेघवंशी, सोहन लाल भोजपुरिया जिला अध्यक्ष अंबेडकर सोसाइटी भीलवाड़ा,लालाराम चंदोलिया, भगवती प्रसाद मेघवंशी जिला सचिव, अनिल कुमार लोट सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
*राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित*
Leave a comment
Leave a comment


