क्षेत्र से 24 श्रद्धालुओ का दल अमरनाथ यात्रा हेतु तीन जुलाई को होगा रवाना।

Published On:

Date:

क्षेत्र से 24 श्रद्धालुओ का दल अमरनाथ यात्रा हेतु तीन जुलाई को होगा रवाना।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र से 24 सदस्यों श्रद्धालुओ का जत्था 3 जुलाई गुरुवार को अमरनाथ यात्रा हेतु करेगा प्रस्थान। 3 जुलाई से शरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए गुलाबपुरा से जाने वाले 24 सदस्यों के जत्थे की एक आवश्यक बैठक श्री मंसापूर्ण बालाजी मंदिर प्रांगण में रविवार को हुई, जिसमे अमरनाथ यात्रा के बारे में विचार विर्मश किया गया व आवश्यक जानकारी दी गयी। इस दौरान हरीश शर्मा,संपत व्यास,मनीष शर्मा,अमित शर्मा,निर्मल श्रोत्रिय, सीपी जोशी ,महावीर टेलर,योगेश त्रिवेदी,राजेन्द् दशोरा,कमल शर्मा ,विवेक सारड़ा, प्रकाश सिंधी,ईश्वर सोनावा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News