श्री गांधी विद्यालय मे स्थापना दिवस मनाया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्य विद्यालय मे विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। विधायक के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अरविंद लड्ढा व्याख्याता व विशिष्ट अतिथि बसंत कुमार जैन, निराशा जैन एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल साहब सिंह ने की। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 4 जुलाई को मनाया जाता है विद्यालय ने स्वर्णिम 76 वर्ष पूर्ण किये। विद्यालय शैक्षिक , सह शैक्षिक एवं परीक्षा परिणाम की दृष्टिकोण से शत प्रतिशत रिजल्ट देता रहा है।
मुख्य अतिथि लड्ढा ने बताया कि इस विद्यालय को चार छात्रों से प्रारंभ किया। 4जुलाई 1949 को गांधी विद्यालय के रूप में प्रारंभ हुआ। इस विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इस विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। अतिथियों के द्वारा विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिसमें प्रीति जाट, अंकिता कंवर, राज लखारा अक्षिता दाधीच, अभय प्रजापत, चंपा गुर्जर, मोहित शर्मा आदि थे।
भारत विकास परिषद व जीवन ज्योति रक्तदाता समूह के तत्वाधान में 6 रविवार को शिविर का आयोजन होगा। विद्यालय परिवार द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।
श्री गांधी विद्यालय मे स्थापना दिवस मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


