*‼️किशनगढ़ के विधायक विकास चौधरी के सफ़ेद कुर्ते पर ! पूर्व विधायक सुरेश टांक ने उछाली सवालों की कीचड़‼️*😱
_*वी आई पी घोटाले से जोड़ा उनका नाम!*_🫢
_*खुले पत्र में दी चुनौती!*_👍
*✒️सुरेन्द्र चतुर्वेदी*
*किशनगढ़ का वी आई पी घोटाला फिर दबा दिए जाने के बाद क़ब्र से सर बाहर निकाल रहा है। बहुत बड़ी संख्या में लोग अपनी गाढ़ी कमाई का हिसाब मांग रहे हैं। राज्य के बाहर से भी पीड़ित आत्माएं जागृत हो चुकी हैं। बीस से अधिक मुक़द्दमे इस घोटाले को लेकर दर्ज़ हो चुके हैं। बर्बाद लोगों की चीख़ें घरों से शहर में सुनाई दे रही है। करोड़ों करोड़ रुपये वी आई पी नामक कम्पनी डकार चुकी है। संचालक भूमिगत हैं। इनके साथ खड़े दिखाई देने वाले नेताओं के बारे में यह ख़बर धड़ल्ले से फैल रही है कि मामले को दबाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता एक साथ हो चुके हैं। करोड़ों की सौगात संचालकों से ली जा चुकी है। ग़नीमत है कि पुलिस की भूमिका अभी संदेह के घेरे में नहीं।*🤨
*मित्रों! यह मामला पुराना हो चुका है । अब तक मैंने कोई ब्लॉग इस मामले को लेकर नहीं लिखा। जनता के दुख दर्दों को ज़ुबान देने का दावा करने वाले मेरे जैसे साहसी पत्रकार को अब तक इन हरामी रावणों की लंका उजाड़ देनी चाहिए थी। नहीं उजाड़ी। मगर इसके पीछे कारण था पुख़्ता सबूतों का मेरे पास न होना। बिना सबूत के हवा में तलवारें घुमाने में मेरा रत्ती भर यक़ीन नहीं।*❌
*अफ़वाहों के पैरों पर खड़े होकर मैं कभी पत्रकारिता नहीं करता। हां, अब इस मामले में बेबाक़ होकर लिखना चाह रहा हूँ।*✒️
*मेरे मित्र विकास चौधरी की इज़्ज़त का सवाल जो खड़ा हो गया है।अब तक लोग दबी ज़ुबान में इस मामले में उनकी सहभागिता पर सवाल उठा रहे थे। कहा जा रहा था कि जनता को लूटने वाले गज़नबी पर विकास चौधरी का वरद हस्त है। कहा तो उनके आर्थिक प्रबंधन पर बहुत कुछ जा रहा था मगर मैंने विकास चौधरी को लेकर कभी शक़ नहीं किया। आज भी नहीं करता। वह ईमानदार युवा नेता हैं। किशनगढ़ के विकास में चार चांद लगाना चाहते हैं। उनकी आँखों में मार्बल नगरी को लेकर बहुत से सुनहरे ख़्वाब हैं मगर आसमान को छूने वाले उनके पंख झुलसे हुए हैं। वह सिकन्दर है मगर हारी हुई सैना के। जब वह भाजपा के नारे लगाते थे तब भाजपा से हार गए। पार्टी बदली और चुनाव जीते तो सरकार उनकी नहीं रही। अलबत्ता आज वह विधायक तो हैं मगर उनका सत्ता संतुलन बिगड़ा हुआ है। इसलिए उनसे न तो शहर को कोई विशेष उम्मीद करनी चाहिए न उन पर तोड़ बट्टे के आरोप लगाए जाने चाहिए।*🤷♂️
*अब जब अंतर्राजिए वी आई पी घोटाला कांड को लेकर किशनगढ़ के पूर्व विधायक और दबंग नेता सुरेश टांक ने विकास का पजामा फाड़ने के लिए खींच लिया है तो मुझे उनके पक्ष में ब्लॉग लिखना पड़ रहा है।*💁♂️
*सुरेश टांक जन नेता हैं। इसमें किसी को कोई शक़ नहीं। जनता के दुख दर्दों से उनका हमेशा से वास्ता रहा है इस बात पर भी मुझे कोई अविश्वास नहीं। यह बात भी सोलह आना सही है कि जनता की उम्मीदों पर वह हमेशा खरे ही उतरे हैं।*👍
*मगर इस बार उन्होंने डॉ विकास चौधरी की गर्दन नापने का जो प्रयास किया है उसका मुँह तोड़ जवाब विकास चौधरी को देना पड़ेगा और वह देंगे।इस बात का मुझे यकीन है।*💯
*सबसे पहले तो सुरेश टांक ने जिस तरह खुले आम विकास चौधरी को कटघरे में खड़ा किया है उस पर कुछ कहना चाहूँग।सुरेश टांक ने विकास के जन्म दिन की शुभकामनाओं के बहाने उनका खुल कर मान मर्दन कर दिया है। किस तरह आइए उनकी ही भाषा में पढ़ लीजिए।*👇
_*”जन्मदिन की बधाई विधायक श्री विकास चौधरी जी !वह सवाल जो कि किशनगढ़ की भोली भाली जनता और खासकर युवा आपसे पूछना चाहते हैं क्या आप इस जन्मदिन पर कोई राहत दिलवाएंगे उन गरीब युवाओं को! जिन्होंने अपनी और अपने माता-पिता के खून पसीने की कमाई वी आई पी ट्रेड नामक कंपनी में लगाई थी??? और अब वह पैसा डूब चुका है ! जनता को यह भरोसा क्यों हुआ क्योंकि वी आई पी कंपनी का कर्ताधर्ता आपका परम मित्र और सार्वजनिक मंचों पर साथ खड़ा सहयोगी लोकेश चौधरी था!*_
_*आपने न सिर्फ उसके साथ मंच साझा किया बल्कि उसके प्रति जनता के भरोसे को और मजबूत किया और आज वही भरोसा ठगी में बदल गया है!!!*_
_*लेकिन आप चुप हैं ! किशनगढ़ के विधायक होने के नाते आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि न सिर्फ आप जनता की रक्षा करें बल्कि जब ठगी इतने बड़े स्तर पर हो और आपके ही करीबियों द्वारा हो तो खुद आकर जवाब दे दिया करें।*_
_*क्या यह कांड आपकी सर परस्ती में हुआ❓आपकी चुप्पी इस पूरे मामले को कहीं और ले जा रही है! क्या यह चुप्पी आपकी स्वीकारोक्ति है❓”*_
*सुरेश टांक शहर का बहुत ज़िम्मेदार नाम है मगर उनको किसी नेता के कुर्ते के टाँके खोलने का कोई हक़ नहीं। आपने तो सीधे सीधे उन पर लोकेश चौधरी के घिनौने काम पर विकास चौधरी की सरपरस्ती का आरोप लगा दिया। आपने तो उनके साथ लोकेश चौधरी की तस्वीर दिखा कर यह सिध्द करने की कोशिश कर दी कि दोनों मिले हुए हैं।*🤝
*सुरेश जी! विकास चौधरी यदि इस मामले में चुप हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि उन्होंने भी जनता के पैसे डकारे हैं या डकारे जाने में सहयोग दिया है।*🙄
*मेरा विकास चौधरी जी जो मेरे प्यारे मित्र हैं से आग्रह है कि वह सुरेश टांक द्वारा किए गए इस मौखिक हमले का सीधा जवाब दें। यदि इस बार आपने जवाब नहीं दिया तो भले ही मैं आपको ईमानदार नेता मानता रहूं और आप भी ईमानदारी का दावा करते रहें मगर दुनिया आपको भी लोकेश जैसा ही मानेगी।*💯
*उठो ! वत्स! अपनी ईमानदारी का परिचय दो! और अपने कुर्ते को सफ़ेद रखने के लिए इस करोड़ों अरबों रूपये के घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करो। क्षेत्रीय विधायक का रूआब दिखाते हुए इसकी जाँच एस ओ जी या सी बी आई से ही हो ऐसे प्रयास करो। दोस्त! इस स्थानीय स्तर पर चल रही जाँच से तो आपके ऊपर लगे कीचड़ के धब्बे मिटने वाले नहीं।*😯


