रेलवे स्टेशन पर भाजपा द्वारा राम भक्तों पर पुष्पवर्षा व स्वागत आयोजन
*भाजपा जिला संगठन ने रामलला दर्शन के बाद राम भक्तों के सकुशल भीलवाड़ा लौटने पर बड़े उत्साह से पुष्पवर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 6 जुलाई
मान्डल विधायक उदयलाल भड़ाना के 48 वे जन्मदिन पर विशेष ट्रेन द्वारा 3 हजार राम भक्तों का दल श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद आज सायं सकुशल भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा जिला संगठन द्वारा जय श्री राम के तेजस्वी नारों के साथ पुष्प वर्षा एवं गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ बड़े जोश से स्वागत अभिनंदन किया गया
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं मान्डल विधायक उदयलाल भड़ाना के नेतृत्व में भाजपा जिला संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं मांडल विधानसभा के सभी मंडलों के प्रमुख पदाधिकारी अयोध्या दर्शन के लिए साथ गए थे पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा में जिले के 3 हजार पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अयोध्या यात्रा के बाद सकुशल भीलवाड़ा लौटने पर उनका भाजपा जिला संगठन द्वारा स्पेशल ट्रेन भीलवाड़ा पहुंचने पर रेलवे स्टेशन जय सियाराम के नारों से राम मय हो गया बैंड बाजो के साथ राम भक्त नाचने लगे राम भक्तों का बड़े जोश से स्वागत किया गया
जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारीयो सहित मान्डल विधायक भड़ाना के सैकड़ो समर्थको ने सरयू नदी,हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, भव्य मंदिर ,रामलला के दर्शन किए
मान्डल विधायक उदयलाल भड़ाना ने इस बार अपना 48 वां जन्मदिन अयोध्या में मनाने के लिए 4 जुलाई को विशेष ट्रेन द्वारा भीलवाड़ा से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे
इस अवसर पर बाबूलाल आचार्य,सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली, अमित सारस्वत, भीलवाड़ा शहर के चारों मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव , रमेश खोईवाल मुकेश सोनी, रितु शेखर शर्मा, जिला महामंत्री भगवती प्रसाद जोशी, प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, मंजू चेचाणी, रेखा अजमेरा, प्रतिभा माली, जिलाध्यक्ष प्रवास प्रमुख मनोज बुलानी, मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर लाल जाट , कुलदीप शर्मा , जिला सोशल मीडिया संयोजक अजीत केसावत, सह संयोजक आकाश मालावत, मीनाक्षी नाथ, मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, पंकज सुगंधी , प्रकाश सांगावत , सज्जन सुथार , मुकेश चेचाणी, अशोक अजमेरा , बजरंग सिंह राणावत , सावर गुर्जर, जितेन्द्र पाराशर,मान्डल मंडल अध्यक्ष भेरू गाडरी, राजू सिंह, तिलक शंकर शर्मा सहित जिले भर के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे



