श्री गांधी विद्यालय स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।
====
गुलाबपुरा रामकिशन वैष्णव) उपखंड क्षेत्र के गांधी विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर विद्यालय परिसर में भारत विकास परिषद एवं जीवन ज्योति रक्तदाता समूह के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, समाजसेवी स्नेह लता ढाबरिया, संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ,भारत विकास परिषद के किशोर राजपाल ,कन्हेयालाल सोनी, समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा,रतनलाल लखारा के आतिथ्य में स्वर्गीय ढाबरिया जी की प्रतिमा एवं देश के महापुरुषों के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर मे नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, गांधी शिक्षण संस्थान के मैनेजर महावीर लड्ढा, अध्यक्ष चेतन भुरानी, महेंद्र चौधरी, धीरेंद्र नागर ने शिविर का अवलोकन कर रक्त वीरों का उत्सावर्धन किया। महिला शक्ति ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा टीम ने कुल 11 मातृ शक्ति सहित 68 रक्त यूनिट संग्रह किया गया। इस अवसर पर गांधी विद्यालय स्टाफ सहित परिषद परिवार की मातृशक्ति मुन्नी देवी जागेटिया,भगवती देवी मूंदड़ा मंजू देवी लखारा, पिंकी शर्मा, संगीता सोनी, मधु कलवार, मीनाक्षी भाटिया ,ज्योति दिनवानी, सचिव दिनेश छतवानी, महादेव मूंदड़ा,शिव कुमार डाड, सूरज करण लड्ढा,सत्यनारायण जागेटिया,प्रहलाद झवर सहित मौजूद थे।
श्री गांधी विद्यालय स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


