गंगापुर में श्री रामायण मंडल द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
श्री रामायण मंडल, गंगापुर द्वारा ज्ञान जी का चौक स्थित बालाजी मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल के रामनारायण वैष्णव ने बताया कि यह आयोजन भारतीय धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जो विशेष रूप से कैलाश सोमानी के पुत्र श्रीराम सोमानी के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के उपलक्ष्य में रखा गया।
कार्यक्रम में मंडल के संरक्षक शंकर लाल लोहिया ने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरकांड पाठ जैसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी से भारतीय धर्म और संस्कृति के मूल्यों को समझा और अपनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
आयोजन में मंडल के प्रमुख सदस्य राजकुमार वैष्णव, सीए सुनील जोशी, अरविंद चौधरी, रतन लाल शर्मा, राजकुमार सेन, प्रशांत सिंघवी, कैलाश सोमानी, पवन समदानी, गोवर्धन लाल माली, छोटू जोशी, मोतीलाल माली, राजकुमार माली, सत्यनारायण खटीक, आनंद कोठारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बनाया।यह आयोजन धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने में भी प्रभावी रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता के लिए मंडल के सभी सदस्यों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की।


