भाविप शाखा भोजरास का 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य।

Published On:

Date:

भाविप शाखा भोजरास का 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) गुरु पूर्णिमा व भारत विकास परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष में भोजरास शाखा द्वारा ग्राम पंचायत भोजरास द्वारा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिसे परिषद सदस्यों के सहयोग द्वारा समय पर रोपण किया गया। परिषद सदस्यों के सुझाव के अनुरूप ग्राम पंचायत द्वारा पौधों की देखरेख की व्यवस्था के लिए एक व्यक्ति को चयन किया गया जो 3 वर्ष तक पौधों की देखभाल करेगा। शाखा के सदस्यों द्वारा पंचायत के सभी विद्यालयों में भारत को जानो व गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के लिए भी संपर्क किया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष भंवरलाल टेलर, शाखा सेवा प्रमुख अशोक अजमेरा, श्याम लाल तेली, महेंद्र जाट, दुर्गेश जाट, सूरज भील,अमर सिंह राठौड़ आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News