संत निरंकार सत्संग मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे 80 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के तत्वावधान में संत निरंकारी मंडल ब्रांच गुलाबपुरा द्वारा 8 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 80 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर का शुंभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या व कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक एवं पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट शरीफ मोहम्मद गौरी द्वारा किया गया। शिविर में महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय भीलवाड़ा की टीम द्वारा रक्त संग्रहण हेतु 100 रक्तदाताओं का पंजीयन किया जिसमें 70 पुरुष और 10 महिलाओं सहित कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ पहुंच कर रक्तदाताओं का उत्सावर्धन किया। शिविर मे निरंकारी मंडल के हरि चरण सिंह क्षेत्रीय संचालक, निकंत कुमार सेवादल संचालक, सत्यनारायण सेवादल शिक्षक उपस्थित रहे। शिविर में गुलाबपुरा, विजयनगर, हुरडा,कोठिया अरवड़, इंटडिया, आगूचा माइंस,कानिया, सथाना, कुंड का लंबा, देवलिया आदि गांवो के महात्माओं ने रक्तदान किया। शिविर के अंत में ब्रांच संयोजक ओंकार सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
संत निरंकार सत्संग मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे 80 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। ====
Leave a comment
Leave a comment


