
*रक्तदान शिविर में जाकर त्रिपाठी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौंसला*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 14 जुलाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने रविवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद कम्युनिटी हॉल शास्त्री नगर भीलवाड़ा में राजस्थान मुस्लिम यूथ मंसूरी समाज भीलवाड़ा द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में पहुँच कर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। त्रिपाठी ने रक्तदान – महादान की बात बताते हुऐ युवाओं से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया और आयोजक संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। त्रिपाठी ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किये। रक्तदान शिविर में पहुंचने पर इमामुद्दीन , बशीर थेम ,अहमद गोरी ,नबी अली एवं मोहम्मद अली मंसूरी द्वारा राजस्थान मुस्लिम यूथ एवं मंसूरी समाज भीलवाड़ा की ओर से जिलाध्यक्ष त्रिपाठी का साफा पहनाकर स्वागत किया गया । त्रिपाठी के साथ शिविर में पहुँचे यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर जाट , शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अमरवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रभारी मुस्ताक अली मंसूरी का भी आयोजक संस्था की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


