बढ़ते जनसंख्या घनत्व और जल संकट को लेकर होगा निर्माण।
कई कॉलोनियों में सुचारू होगी जलापूर्ति।
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 19 जुलाई 2025। शाहपुरा नगर की बढ़ती जनसंख्या और जल आपूर्ति की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने राजस्थान सरकार अमृत 02 योजना के अंतर्गत 2.5 लाख लीटर क्षमता की एक नई पानी की टंकी के निर्माण को नगर पालिका प्रशासन ने मंजूरी दी है।
न यह निर्माण कार्य शीघ्र ही आसींद रोड पर पुराने प्रतापपुरा रोड के निकट चिह्नित भूखंड पर शुरू होने जा रहा है। शाहपुरा नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुरा की तेजी से बढ़ती जनसंख्या और भौतिक विकास के दबाव के कारण जल आपूर्ति की मांग को ध्यान में रखते हुए
नगर पालिका प्रशासन ने टंकी निर्माण के लिए आवश्यक भूखंड उपलब्ध कराकर स्वीकृति जारी कर दी है। इस परियोजना से नगर की पश्चिमी भाग की एक दर्जन सुरभि नगर, ज्योति नगर, गाडरी खेड़ा, शांति नगर, स्वास्तिक कॉलोनी, विकास कॉलोनी आदि कॉलोनियों में जलापूर्ति की समस्या का समाधान होगा। इस टंकी के लिए 40 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की योजना है, जो इन क्षेत्रों में नियमित और सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
महलों के चौक टंकी निर्माण में व्यवधान: उल्लेखनीय है कि जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा महलों के चौक में स्थित पुरानी, जीर्ण-शीर्ण टंकी के स्थान पर प्राचीन महल परिसर में एक नई टंकी का निर्माण कार्य 80 फीसदी पूर्ण हो चुका था। हालांकि, स्थानीय विवादों के कारण कोर्ट के आदेश से यह कार्य वर्तमान में स्थगित है।


