भाविप शाखा द्वारा कामिका एकादशी पर की गौ सेवा।
====
गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा कामिका एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के सानिध्य में मातृशक्ति भगवती देवी मूंदड़ा,ज्योति दिनवानी,मंजू देवी लखारा , लीला देवी गग़्गड,कन्हैया लाल सोनी,रतन लाल लखारा, किशोर राजपाल,ओम प्रकाश शर्मा,सत्य नारायण जागेटिया,राम किशन त्रिपाठी, प्रेम चंद दिनवानी गुडडू भाई आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद परिवार द्वारा रोपित पौधों का अवलोकन कर सार संभाल की गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा केंद्र पर गौ माता हेतु सहयोग राशि समर्पित की गई । एकत्रित राशि से बाहरी कक्ष पर सीमेंट प्लास्टर का कार्य परिषद द्वारा कराया जाएगा । पूर्व में भी परिषद द्वारा टीन शेड बनवाया गया है।
भाविप शाखा द्वारा कामिका एकादशी पर की गौ सेवा।
Leave a comment
Leave a comment


