निशुल्क मृगी रोग चिकित्सा शिविर में 122 रोगी हुए लाभान्वित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति द्वारा माह के चतुर्थ मंगलवार को संस्था परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवम हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर आरके सुरेखा व टीम ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 122 मरीजों को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
कैंप के लाभार्थी महावीर श्रीश्रीमाल, कमला देवी श्रीश्रीमाल भीलवाड़ा एवं
बिरदी चंद, अजित कुमार, अरिहंत कुमार लोढ़ा विजयनगर रहे।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मृगी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने लाभार्थी परिवार का स्वागत किया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। लाभार्थी परिवार से श्री महावीर श्रीश्रीमाल, अरिहंत लोढ़ा ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं देते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की। लाभार्थी परिवार से प्रेम देवी श्रीश्रीमाल, कमला श्रीश्रीमाल, रेखा छाजेड़, वंदना मेहता, रानू लोढ़ा, पूजा लोढ़ा ने कैंपमें पधारकर सेवा प्रदान की।
शिविर में मरीजो एवं साथ आए परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था भाग चंद राहुल चौधरी अजमेर की और से रखी गई जिसमें 255 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए। शिविर में संस्थान से मूल चंद नाबेडा, मदन लाल लोढ़ा,मदन लाल रांका, देवकरण कोठारी,सुरेश लोढ़ा, पारस बाबेल, सुशील चौधरी,दिनेश जोशी, कमल कावड़िया, दिलीप पाराशर, दिलीप सेन,कमला लोढ़ा, गोपाली धाकड़ सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।।
निशुल्क मृगी रोग चिकित्सा शिविर में 122 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


