*शाहपुरा: कालिंजरी गेट से फूलिया गेट रोड पर कार और बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायल – मिस्त्री रमेश कोली ने निभाई मानवता पढ़ें पूरी खबर*✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

शाहपुरा: कालिंजरी गेट से फूलिया गेट रोड पर कार और बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायल – मिस्त्री रमेश कोली ने निभाई मानवता

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। शहर के कालिंजरी गेट से फूलिया गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर 100 से 150 लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसमें अधिकांश लोग फोटो और वीडियो बनाने में जुटे रहे। इसी दौरान नजदीक की दुकान से दौड़कर पहुंचे मिस्त्री रमेश कोली ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए अपनी कार निकाली और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने रमेश कोली की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए मिसाल हैं।

Leave a Comment

Related News