भाविप शाखा द्वारा हरियाली अमावस्या पर चिकित्सालय मे फल और किट वितरण किये।

Published On:

Date:

भाविप शाखा द्वारा हरियाली अमावस्या पर चिकित्सालय मे फल और किट वितरण किये।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर अपने सेवा प्रकल्प अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल और नवजात शिशुओं को किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि चिकित्सक सोनू चौधरी के सानिध्य में फल वितरण किया गया।फल व्यवस्था परिषद परिवार के नंद किशोर काबरा और पवन गोधा तथा किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर कन्हैया लाल सोनी,किशोर राजपाल , ओम प्रकाश शर्मा ,अनुराग चौधरी, ज्योति दिनवानी, भगवती देवी मूंदड़ा लीला देवी गग़्गड आदि ने सहयोग प्रदान किया। प्रति पूर्णिमा और अमावस्या पर परिषद द्वारा यह सेवा कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Comment

Related News