श्री नगर माहेश्वरी सभा की हरियाली अमावस्या की गोठ आयोजित।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री नगर माहेश्वरी सभा की हरियाली अमावस्या की गोठ किंग्स आई लैंड वाटर पार्क बिजयनगर में नगर माहेश्वरी सभा के संरक्षक बसंती लाल काल्या, अध्यक्ष अरविंद सोमानी, मंत्री कृष्ण गोपाल कोगटा के सानिध्य में मनाई गई।
उक्त आयोजन में महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार काल्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या , हुरडा तहसील महेश्वरी सभा के अध्यक्ष शिव प्रकाश लढा सहित शिव कास्ट , सुनील तोषनीवाल ,संजय लड्ढ़ा सहित शामिल हुए । पूल पार्टी रखी गई , जिसमें सभी पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने नहाने का खूब आनंद लिया। तत्पश्चात हाई टी का भी आनंद लिया। इसके उपरांत हाऊजी गेम, कपल गेम, बच्चों की खेल प्रतियोगिता व अन्य आयोजन हुए जिसका सफल संचालन जिला संगठन मंत्री दिव्या कल्या ने किया। सभा के मंत्री कृष्ण गोपाल कोगटा का जन्मदिन होने से उनको साफा लगाकर व शॉल ओढा कर व केक कटाकर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। नगर माहेश्वरी महिला संगठन की संरक्षक व राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य मनोरमा काल्या , अध्यक्ष कांता सोमानी, मंत्री सरोज गगड़ व सभी महिलाओं ने प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में सत्यनारायण तोषनीवाल, धनराज गदिया, महावीर लड्ढा, राधेश्याम कास्ट, हनुमान प्रसाद सोमानी, कृष्ण कुमार गगड़, बाबूलाल लड्ढा, लक्ष्मण स्वरूप हरकुट, राधेश्याम कोगटा ,प्रभु दयाल डाड, सत्यनारायण जागेटिया, अरुण सोडाणी, दिनेश जाजू, रामजस सोमानी, महादेव मुंदडा ,मनोज तोषनीवाल, ओम प्रकाश सोमानी, राजेंद्र कुमार चेचानी, सत्यनारायण लढा , अशोक अजमेरा, नवीन गगड़ , दिनेश जाजू, सूरज करण लढा, महावीर काल्या, गोपाल सोमानी, दिनेश सोमानी,नवीन शारदा, सुशील गगड़, कमलेश लड्ढा, राकेश काबरा, सागर नवाल, गौरव राठी, इत्यादि मौजूद थे।
श्री नगर माहेश्वरी सभा की हरियाली अमावस्या की गोठ आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


