हुरडा प्रधान राठौड़ ने गौ उपचार केन्द्र मे एम्बुलेंस हेतु इक्कावन हजार की सहयोग राशि भेट की।

Published On:

Date:

हुरडा प्रधान राठौड़ ने गौ उपचार केन्द्र मे एम्बुलेंस हेतु इक्कावन हजार की सहयोग राशि भेट की।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे बीमार, दुर्घटनाग्रस्त गौमाता को उपचार केन्द्र तक लाने के लिए एक एम्बुलेंस क्रय करने हेतु सहयोग राशि के लिए विभिन्न समाजसेवी, भामाशाह, आमजन बढ चढ कर आगे आकर सहयोग दे रहे है, इसी क्रम मे मंगलवार को समिति का एक प्रतिनिधि मंडल पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ से एम्बुलेंस सेवा निमित संपर्क किया जिसमें उन्होंने श्री माधव गौ उपचार केंद्र को 51,000 रुपया का अपना योगदान समर्पित किया। प्रधान राठौड़ समय समय पर जन्मदिवस पर वैवाहिक वर्षगांठ एवम् अन्य मांगलिक अवसरों पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र को सहयोग करते रहते है। इस अवसर पर उपचार केंद्र के सांवर लाल भील, मुकेश कुमार शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, नवनीत जांगिड, जगदीश चौबे, मंथन वैष्णव सहित समिति सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News