अमरनाथ यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं का किया स्वागत
यात्रा के दौरान भारतीय सेना व श्राइन बोर्ड की व्यवस्थाओं को बताया अद्वितीय
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा,02अगस्त25
भगवान शिव को अति प्रिय श्रावण मास के दौरान भगवान भोलेनाथ के पवित्र तीर्थ स्थान अमरनाथ की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं का शहर में भावभीना स्वागत किया गया। जानकारी अनुसार हरियाली अमावस्या के अवसर पर शाहपुरा के श्रीराम मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक कर महंत सीताराम बाबा की अगवाई में भगवान श्रीराम व माता सीता की पूजा अर्चना करने के पश्चात पांच सदस्य दल अमरनाथ की ओर प्रस्थान किया। जत्था प्रमुख गणेश सुगंधी ने बताया कि शाहपुरा से अजमेर होते हुए रेल मार्ग से जम्मू पहुंचकर पहले कटरा की ओर प्रस्थान कर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर कुशल अमरनाथ यात्रा के लिए प्रार्थना की। वहां से उन्हें जम्मू बैस कैंप पहुंचकर वहां से सैन्य सुरक्षा में अन्य यात्रियों के साथ यात्रा जत्था पहलगाम बेस कैंप पहुंचा, वहां रात्रि विश्राम कर सोमवार को चंदनवाड़ी पहुंचकर वहां से पैदल यात्रा शुरू की। पिस्सू टॉप, जोजिबाल, नागकोटी होते हुए शेषनाग बेस कैंप में विश्राम के पश्चात वाबल, महागणेश टॉप पौषपत्री होते हुए पंचतरणी में स्नान कर मंगलवार नाग पंचमी पर भगवान अमरनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बालटाल मार्ग से उन्हें प्रस्थान किया बालटाल बेस कैंप में रात्रि विश्राम पश्चात पुनः सैन्य सुरक्षा में जम्मू बेस कैंप पहुंच कर वहां प्राचीन एवं प्रसिद्ध रघुनाथ जी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन कर अमृतसर पहुंचे। जहां स्वर्ण मंदिर में दर्शन कर जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 में अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर के निर्देश पर मारे गए सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों व आमजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात वाघा बॉर्डर पहुंचकर बीएसएफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भारतीय सेना के सम्मान में जयघोष किया। वहां से पुनः जयपुर अजमेर होते हुए शाहपुरा पहुंचे।
शाहपुरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा कलिंजरी गेट ठाकुर बाबा की बगीची एवं श्रीराम मंदिर में अमरनाथ यात्री भेरूलाल बोहरा, गणेश सुगंधी, आशीष शर्मा, सुरेश गुर्जर धर्मेंद्र लक्षकार का माल्यार्पण कर, सांफ़ा बंधवाकर तथा मुंह मीठा करवा स्वागत किया इस दौरान अमरनाथ यात्री बोहरा ने बताया कि संपूर्ण यात्रा के दौरान भारतीय सेना की व्यवस्थाएं अतुलनीय है। चप्पे चप्पे पर सीआरपीएफ के जवान एवं सेना के जवान मुस्तादी से विषम परिस्थितियों में भी डटे हुए हैं तथा सारी यात्रा के दौरान संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखे हैं। इसके साथ ही कोई अन्य प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए भी आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस होकर वहां जुटे हैं। साथ ही यात्रा के दौरान अमरनाथ श्राइन बोर्ड एवं भामाशाहों द्वारा की गई लंगर व्यवस्थाएं एवं यात्रियों के मेडिकल एवं ठहरने के लिए अद्वितीय व्यवस्थाएं की गई है। शाहपुरा पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत करने के दौरान महंत सीताराम बाबा की अगुवाई में भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, महामंत्री महावीर माली, रितेश चेचानी, आचार्य मनीष गौतम, गोविंद कुम्हार, जितेंद्र लक्षकार, लोकेश गुर्जर, रानू गुर्जर, कैलाश धाकड़, सत्येंद्र भंडारी, विजय वैष्णव भारत पुरोहित, गोविंद शर्मा, शीतल शर्मा हंसराज गुर्जर सहित मौजूद रहे।


