*राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाहपुरा बैठक संपन्न प्रदेशस्तरीय मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाहपुरा की जिला बैठक आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी,शाहपुरा में जिला अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुषमा बिश्नोई उपस्थिति रही। शाहपुरा जिला की निर्वाचन अधिकारी सुषमा विश्नोई ने बताया कि उपशाखा चुनाव अगस्त माह में संपन्न होंगे। उपशाखा चुनाव की तिथियां की घोषणा की गई और चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक लगाए गए। प्रत्येक उपशाखा पर बनेड़ा फुलिया कला व कोटडी उपशाखा पर 10 अगस्त को चुनाव संपन्न होंगे और जहाजपुर एवं शाहपुरा उपशाखा पर 24 अगस्त को चुनाव कराए जाएंगे। जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक उपशाखा के उपखंड कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम से उपखंड अधिकारी को संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर 7 अगस्त को ज्ञापन दिया जाएगा और 14 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में जनप्रतिनिधियों को संगठन की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें सभी स्थानांतरण,पदोन्नति,वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को शामिल किया गया है।बैठक में संभाग संगठन मंत्री इंदिरा धूपिया ,जिला मंत्री संजीव शर्मा, सभा अध्यक्ष दिनेश शर्मा,महिला मंत्री चंदा सुवालका,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमावत,सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माणमिया, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि जयकांत पत्रिया, शाहपुरा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान,मंत्री राकेश सोनी, कोषाध्यक्ष नयनबुला, फूलियाकलां अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, कोटडी अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, मंत्री पुष्पेंद्र काबरा, जहाजपुर अध्यक्ष मानसिंह मीणा, मंत्री कमल मीणा,बनेड़ा मुकेश पारीक,जिला महिला सचिव प्रिया सोनी,सोनाली मालू, मैना खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, नवरत्न मल बगड़िया, संजय त्रिपाठी, सीताराम चौधरी, दिनेश शुक्ला,केदार जाट,पवन छिपा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


