अखिल भारतीय दाधीच महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव।
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
गुलाबपुरा
अखिल भारतवर्षीय दाधीच महासभा प्रकोष्ठ की महिला मंडल की गुलाबपुरा हुरडा ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति तिवारी की अध्यक्षता में लहरिया महोत्सव धूमधाम से गणेश मंदिर में मनाया गया ।
लहरिया महोत्सव कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गीतों पर लहरिया नृत्य करके प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में लहरिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के 16 श्रृंगार करके महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
लहरिया कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आनंद समाज की महिलाओं ने लिया।
लहरिया कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य किया गया एवं एवं समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया।
लहरिया प्रतियोगिता कार्यक्रम में निर्णायक
मंजू लक्ष्कार , मधु मेवाड़ा एवं रेखा शर्मा के द्वारा लहरिया श्रृंगार में
अंतिम दाधीच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्वाती दाधीच ने स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया शर्मा एवं प्रियंका शर्मा अदिति शर्मा ,स्वाति प्रतिभागियों ने पुरस्कार प्राप्त किया । इसी प्रकार अखिल भारतवर्षीय दाधीच महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति तिवारी के सानिध्य में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया गया। समाज की महिलाओं ने पोधारोपण करके पर्यावरण को बचाकर बचाने का संकल्प लिया सावन माह के शुभ अवसर पर बिल्व पत्र का वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में समाज की सुमित्रा जोशी , मंजू लता शर्मा, कैलाश शर्मा, स्नेहा, पिंकी शर्मा, चंचल शर्मा, सोनिया, स्वाति , आरती, हेमलता, चंदनबाला दाधीच, मोनिका, शिमला शर्मा, प्रियंका, रेनू , सुनीता, ज्योति, इंदु, चंदु ,देव सहित समाज की अनेकों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


