श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल ने भोलेनाथ का किया अभिषेक व एक लाख एक हजार रुपये की राशि गौउपचार एम्बुलेंस हेतु भेट की।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल ने सावन माह के अंतिम सोमवार को चारभुजा मंदिर प्रांगण में विधि विधान मंत्रोच्चार से भगवान भोलेनाथ का सहस्त्र धारा व दुग्ध अभिषेक किया गया। इस पावन अवसर पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा को एम्बुलेंस सेवा हेतु श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल द्वारा एक लाख एक हजार एक रूपये की राशि का सहयोग किया गया।इस दौरान श्री माधव गौ उपचार समिति अध्यक्ष प्रेमचंद दिनवानी (गुड्डू भाई), कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, सागर नुवाल, शिव पोरवाल, विकास आचार्य, कैलाश लड्ढा, हरीश छतवानी, माणकचंद जैन, बाबा महाकाल भक्त मंडल के एडवोकेट गोपाल लाल वैष्णव, रामकुंवार चौधरी, हरीश शर्मा, हरीश गनवानी, सुनील तोषनीवाल, अनुराग कांकरिया, मनोज व्यास, अविनाश मेवाड़ा, बुद्धिप्रकाश लोहार,कुलदीप आचार्य सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष प्रेमचंद गुड्डू दिनवानी ने सहयोग हेतु मंडल का आभार व्यक्त किया और बताया एम्बुलेंस आने से 50 किलोमीटर की परिधि तक गौ सेवा को गति मिलेगी व पीड़ित गौवंश को समय पर उपचार मिल सकेगा।
श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल ने भोलेनाथ का किया अभिषेक व एक लाख एक हजार रुपये की राशि गौउपचार एम्बुलेंस हेतु भेट की।
Leave a comment
Leave a comment



