एक रक्तदान- मित्र के नाम रक्तदान शिविर का आयोजन, 367 रक्त यूनिट संग्रहित हुआ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम खेजड़ी श्री राधे मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासी जीवन ज्योति रक्तदाता समूह के संयुक्त तत्वाधान में एक रक्तदान मित्र के नाम रक्तदान शिविर का पंचायत समिति हुरडा के प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि दिलीप सिंह राठौड़, नारायण लाल गहलोत, कल्याण गहलोत, पप्पू प्रजापत, मथुरा लाल जोशी ने दीप प्रज्वल एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शुरुआत की।
रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान, जय जय रक्तवीर ,भारत मां के जयकार के नारे गूंजे। श्री राधे मित्र मंडल के पदाधिकारीयो ने बताया कि कुछ 1 वर्ष पूर्व स्वर्गीय राधे गहलोत का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। रक्त अर्पण श्रद्धांजलि स्वरुप मित्र मंडल एवं खेजडी के समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में आसपास के क्षेत्र से युवा साथियों ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर उत्साह से रक्तदान किया । मंडल द्वारा सभी रक्त वीरों को ऊपरना औढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में 7 मात् शक्तियों सहित 367 रक्त वीरों ने अपना जीव द्रव्य दान कर स्वर्गीय भाई को रक्त अर्पण श्रद्धांजलि दी। रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाडा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाबपुरा धनराज गुर्जर ,सरपंच संघ अध्यक्ष भीलवाड़ा शक्ति सिंह कालियास, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा संपत गुर्जर,
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नवरत्न बुरड़ ,गोपाल गुर्जर बस्सी
रामदेव गुर्जर ,देव सालवी भीलवाड़ा मित्र मंडल,जगपुरा सरपंच भीम सिंह ,रक्त सैनिक सेवा पनोतिया,जय अंबे सोशल ग्रुप देवलिया कलां,लखदातार मित्र मंडल हुरडा ,ओम बना मित्र मंडल बदनोर
जीवन ज्योति रक्तदाता समूह के पदाधिकारीयो ने शिविर में पहुंचकर स्वर्गीय राधे गहलोत के छायाचित्र के समक्ष आत्मीय भाव से पुष्पांजलि अर्पित कर रक्त वीरों का उत्सावर्धन किया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारीयो ने इस महान कार्य के लिए श्री राधे मित्र मंडल खेजड़ी एवं समस्त ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया एवं सभी ने रक्तदान जैसे महान सेवा कार्यों से जुड़ने की अपील की। पप्पू प्रजापत
दिनेश गहलोत ने शिविर में पधारे हुए जनप्रतिनिधियो, सामाजिक सेवा से जुड़े हुए पदाधिकारीयो एवं समस्त ग्राम वासियों का शिविर को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।


